NVS Admit Card 2022 : नवोदय विद्यालय 9वी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी , ऐसा करें डाउनलोड

     NVS Admit Card 2022 : नवोदय विद्यालय कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा [ NVS Exam 2022 ] एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है नवोदय विद्यालय समिति [NVS] ने कक्षा 9वीं के लिए JNVST 2022 एडमिट कार्ड  navodaya.gov.in पर जारी किया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके कक्षा नौवीं के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं छात्र ध्यान दें कि NVS नवोदय प्रवेश पत्र 2022 की कोई हाई कॉपी कार्ड से नहीं भेजता है। JNVST एडमिट कार्ड अनिवार्य है। परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

 JNVST कक्षा 9वीं की परीक्षा कब होगी -


       नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं की एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के लिए फॉर्म अप्लाई किया है वह अपना एडमिट कार्ड निकलवा ले। कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाली है। 
        जबकि कक्षा छठवीं की परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। देशभर के नवोदय विद्यालयों में नौवीं कक्षा में खाली सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2021 थी। अगर आपने एनवीएस क्लास 9वी एडमिशन के लिए अप्लाई किया है एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 


कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड [ how to download admit card ] -


1. सबसे पहले गूगल  पर जाकर के नवोदय के आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। 

2. नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद होम पेज पर , महत्वपूर्ण समाचार अनुभाग में जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 9वीं के लिंक पर क्लिक करें। 

3. उपयुक्त क्षेत्र में पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। 

4. कैप्चर कोड दर्ज करें जैसी लॉगइन विंडो पर दिखाया गया है। 

5. लॉगइन बटन पर क्लिक करें। 

6. छात्र डेक्स बोर्ड पर एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9वी लिंक पर क्लिक करें। 

7. डिवाइस पर हॉल टिकट डाउनलोड हो जाएगा। 

8. जेएनवी एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9वी डाउनलोड करें और इसे परीक्षा हॉल में ले जाएं। 


नवोदय परीक्षा पैटर्न : 

     नवोदय परीक्षा के लिए 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। जो परीक्षार्थी दिव्यांग होते हैं उन्हें एग्जाम के लिए 50 मिनट अधिक का समय दिया जाता है हालांकि उन्हें वैध दिव्यांग का प्रमाण पत्र देना होगा। JNVST [ NVS Entrance exam ] परीक्षा का आयोजन हिंदी और इंग्लिश मध्यम दोनों भाषाओं में होता है। यानी प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं में होगा। आंसर को एम आर सीट पर भरना होता है। 
      कक्षा नौवीं के लिए होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट में मैथ, जनरल साइंस , इंग्लिश और हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे। क्वेश्चन पेपर फॉर डिफिकल्ट केवल आठवीं कक्षा का होगा। इंग्लिश से 15 नंबर, हिंदी से 15 नंबर, मैथ से 35 और साइन से 35 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगी। 




एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने